Connect with us

केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, अगले एक साल तक मिलेगा मुफ्त राशन…

उत्तराखंड

केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, अगले एक साल तक मिलेगा मुफ्त राशन…

Free Ration Scheme: मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है।  मोदी कैबिनेट ने मुफ्त राशन योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिससे 81.35 करोड़ लोगों को नए साल का तोहफा मिल गया है। बताया जा रहा है कि नए साल पर केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले सस्ते अनाज को भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जोड़ दिया है इसके बाद अब सस्ती दर पर मिलने वाला राशन भी पूरी तरह मुफ्त मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अभी तक NFSA के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न 2-3 रुपये प्रति किलो की दर से मुहैया कराया जा रहा था। अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत परिवारों को प्रति माह 35 किलो खाद्यान्न मिलता है। NFSA के तहत गरीबों को तीन रुपये प्रति किलो चावल और NFSA के तहत दो रुपये प्रति किलो गेहूं दिया जाता है। अब यह सब लाभुकों को 31 दिसंबर 2023 तक फ्री (Free Ration) दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

बताया जा रहा है कि खाद्यान्न, जो अप्रैल 2020 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत प्रदान किया जा रहा था, उसे भी NFSA कोटा के तहत शामिल किया जाएगा। इस प्रकार PMGKAY को दिसंबर 2022 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top