Connect with us

टिहरीः स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बही, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया…

उत्तराखंड

टिहरीः स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बही, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया…

उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश से नदी नाले उफान पर है तो वहीं टिहरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घनसाली की बालगंगा तहसील में स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनिमत रही कि छात्रा ग्रामीणों की मदद से मौत के मुंह से बचकर आ सकी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह एक 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब 15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल जा रही थी। इस दौरान वह गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रा की मौत से जंग चलती रही, छात्रा करीब 30 मीटर दूर नाले में बहती चली गई, नौके पर चीख-पुकार मच गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। और उफनते हुए गदेरे से अपनी जान जोखिम में डालकर बच्ची को बाहर निकाला। तेज बहाव के कारण छात्रा घायल हो गई है। जिसे छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया। जंहा उसका उपचार किया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top