Connect with us

Tehri News: घनसाली मे ऐसी क्या विडंबना, गुजरात गई महिला, ससुराल-मायके आने से किया मना, पढ़ें…

उत्तराखंड

Tehri News: घनसाली मे ऐसी क्या विडंबना, गुजरात गई महिला, ससुराल-मायके आने से किया मना, पढ़ें…

हर्षमणि उनियाल: टिहरी के तहसील बालगंगा से लापता एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके आई थी और लापता हो गई थी। पिता की गुहार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की काफी तलाश कर उसे गुजरात से बरामद कर लिया है। लेकिन महिला ने सुसराल और घर आने से इंकार कर दिया है। वह वहीं रह कर अपना जीवन यापन करने की बात कह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लापता महिला की शादी थाना लम गांव में धीरेन्द्र सिंह रावत के साथ हुई थी। वह कुछ दिन पहले अपने मायके आ गई थी, लेकिन महिला किसी बात को लेकर आवेश में आ गई। और 11  दिसंबर को घर छोड़ बिना बताये कही चली गई।  परिजनों में महिला की काफी खोजबीन की। बताया जा रहा है कि महिला का सुराग ने मिलने पर पिता ने तहसील बालगंगा पर मु0अ0सं0 03/2022 धारा 365 भादवि मुकदमा दर्ज कराया था। महिला संबधी मामला होने पर इसे घनसाली  पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…

मामले की जानकारी देते हुए थाना घनसाली पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तलाश के लिए 19 दिसंबर को उन्हें आदेश प्राप्त हुए थे। जिसके बाद उनकी टीम ने सी.आई.यू टिहरी की मदद से लापता महिला के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर काफी छानबीन के बाद उसे गुजरात में पाया। उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन के चलते पुलिस टीम तीन जनवरी को गुजरात पहुंची। जहां उन्होंने लापता मकानी देवी को मकान न.52 तरुण नगर छानी जगतनगर थाना फतेहगंज बड़ोदरा गुजरात से सकुशल बरामद कर उसे वहीं कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

जहां महिला ने बताया कि उसके पति राजस्थान में नौकरी करते है और घर कम आते है। इसलिए वह अपनी मर्जी से गुजरात काम  करने आई है। वह यही रह कर काम करना चाहती है और सुसराल और घर नहीं जाना चाहती। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि महिला की आयु 21 वर्ष होने और  बालिग होने  के चलते उन्हें कोर्ट ने अपनी मर्जी से जीवन यापन करने की अनुमति दे दी है। वह सकुशल है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने दी धामी सरकार को बधाई…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top