Connect with us

टिहरीः गुलदार ने एक युवती पर किया घात लगाकर हमला, हालत गंभीर…

उत्तराखंड

टिहरीः गुलदार ने एक युवती पर किया घात लगाकर हमला, हालत गंभीर…

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आंतक थम नहीं रहा है। टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक में गुलदार ने एक युवती पर हमला कर दिया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है, तो वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को रात में अकेले घर से ना निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना प्रतापनगर ब्लॉक के कंडियाल गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां रात को गुलदार ने एक दिव्यांग युवती पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती अपने गांव से निकट के बड़कोट गांव जा रही थी। तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह युवती गुलदार से जान बचाकर रात में अपने घर कंडियाल पहुंची। परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…

बताया जा रहा है कि युवती पहचान कंडियाल गांव निवासी 24 वर्षीय अंजलि दिव्यांग (मानसिक रूप से विक्षिप्त) पुत्री जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। युवती की गंभीर हालत देखते हुए सीएचसी चौंड-लंबगांव से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग द्वारा युवती के इलाज के लिए अनुमन्य सहायता देने की बात कही गई है। साथ ही लोगों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top