Connect with us

कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम…

Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक छोटी सी गलती ने एक युवक की जान ले ली तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में एक कार का दरवाजा अचानक खुलने से सड़क पर दौड़ रही बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सोमेश्वर छानी में हुआ है। यह पर एक कार का दरवाजा अचानक खुलने से सड़क पर दौड़ रही बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में 28 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

मृतक की पहचान पच्चीसी गांव के समीप चौना निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायलों का उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में भी जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top