Connect with us

SSP की बड़ी कार्रवाई, वारंट दबाने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड…

उत्तराखंड

SSP की बड़ी कार्रवाई, वारंट दबाने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड…

Uttarakhand Police: उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर (Dehradun SSP Dalip Singh Kunwar) ने एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है ये कार्रवाई गैर जमानती वारंट (NBW) को दबाने के आरोप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषिकेश कोतवाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर जगत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनपर तय समय अवधि पूरी होने के उपरांत हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट से एनबीडब्ल्यू तामील ना होने को लेकर जवाब मांगा था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने जगत सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में जाम से मिलेगी राहत, 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग…

आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ऋषिकेश कोतवाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर जगत सिंह ने सीजेएम कोर्ट द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट (non bailable warrant) को तय समय अवधि पूरी होने के बावजूद 1 महीने तक अभियुक्त को लाभ पहुंचाते हुए दबा कर रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top