Connect with us

नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, यहां करें ऐसे आवेदन…

उत्तराखंड

नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, यहां करें ऐसे आवेदन…

Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं। नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया आसान नहीं होती है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय छठी क्लास में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 10 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे उत्तराखंड के साथ ही देश के कई राज्यों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (छठी कक्षा में प्रवेश के लिए) पंजीकरण प्रारंभ कर दिये गये हैं। बताया जा रहा है कि आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2023 तक रहेगी। जिसके बाद परीक्षा दो चरणों में आयोजित होने वाली है। पहले चरण की परीक्षा 4 नवंबर को होगी, और दूसरे चरण की परीक्षा 20 जनवरी को होगी। इसमें बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स के शामिल होने की वजह से कॉम्पिटीशन लेवल हाई रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

पहले फेज में इन राज्यों में होगी परीक्षा

बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय एक सरकारी स्कूल है। जिसमें स्टूडेंट्स को हॉस्टल में रहने की व्यवस्था मिलती है। NVS का शैक्षिक व अन्य गतिविधियों का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। पहले फेज की परीक्षा 4 नवंबर 2023 को सुबह 11: 30 बजे होगी। इस परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दिवांग वैली और त्वांग में किया जाएगा।

दूसरे फेज में इन राज्यों में होगी परीक्षा

वहीं सेकेंड फेज की परीक्षा 20 जनवरी 2024 को सुबह को 11: 30 बजे से होगी। इस परीक्षा का आयोजन आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी, तवांग को छोड़कर), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी को छोड़कर) में आयोजित किया जाएगा। सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला), जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू- I, जम्मू- II, सांबा और उधमपुर के लिए) झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेशों में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

6वीं में एडमिशन के लिए जरूरी गाइडलाइंस

1- स्टूडेंट्स जिस जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन चाहते हैं, उनका उसी जिले का निवासी होना जरूरी है। साथ ही उसी जिले के स्कूल में मौजूदा सत्र में 5वीं में पढ़ाई कर रहे हों।
2-स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि उन्होंने तीसरी एवं चौथी क्लास की पढ़ाई रेगुलर मोड में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो।
3- नवोदय विद्यालय संगठन में 75% सीटें ग्रामीण इलाके के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित रखी जाती हैं।
4- इस स्कूल में एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।
5- सरकारी नियमों के मुताबिक, नवोहर विद्यालय में जरूरतमंदों को आरक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘NVS Class VI registration’लिंक पर क्लिक करें.
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें.
  • जेएनवीएसटी आवेदन फॉर्म भरें.
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें.
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें.
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top