Connect with us

पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

उत्तराखंड

पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है।  संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन की समीक्षा में सीएम धामी ने शेष योजनाएं समयसीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 26 जून 2023 को घोषित किए गए और कुल 4047 उम्मीदवारों ने इसे पास किया। ब यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन  23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत कुल 254 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूपी पीसीएस मेंस एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (Personality test) के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं

चरण 2: होम पेज पर “Recruitment” ऑप्शन के तहत “पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023” लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की

चरण 3: अपना रजिस्ट्रेश नंबर, जन्म तिथि, लिंग, अन्य जानकारी दर्ज करें।

चरण 4: यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 5: परीक्षा  शुल्क का भुगतान करें।

चरण 6: अंत में यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा फॉर्म 2023 को डाउनलोड करें।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top