Connect with us

देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र पर फिर लगे गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग…

उत्तराखंड

देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र पर फिर लगे गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग…

Dehradun News: राजधानी के एक और नशा मुक्ति केंद्र में प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले भर्ती कराए गए युवक के साथ वहां पर बुरी तरह से मारपीट की गई। परिजनों ने संचालकों से बात की तो उन्हें भी डराया धमकाया गया। इस मामले में परिजनों ने अब एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

मामला रायपुर क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे को पांच दिन पहले इस केंद्र में भर्ती कराया था। उनके बेटे के साथ वहां पर मारपीट की गई। इस बात का पता उनके एक रिश्तेदार को चला। रिश्तेदार ने जब युवक के परिजनों को बताया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने संचालकों से फोन पर बात की तो उन्हें भी धमकियां दी गईं। संचालकों ने कहा कि उनकी बहुत ऊपर तक जान पहचान है। उनका वह कुछ नहीं कर सकते। अपने बेटे को यहां से ले जाओ।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

इस पर परिजन युवक को वहां से ले आए। पता चला कि वहां पर न तो दवाई दी जाती थी और न ही काउंसलिंग कराई जाती थी। बस नशे की जब मांग की जाती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस मामले में उन्होंने एसएसपी को शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top