Connect with us

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में भारी कटौती, देखें नए रेट…

उत्तराखंड

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में भारी कटौती, देखें नए रेट…

बढ़ती महंगाई के बीच आमजन के लिए राहतभरी खबर है। गैस सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में माह के पहले दिन कटौती की है। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। ये कटौती कमर्शियल सिलेंडर में की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,028 रुपए हो गया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दामों को कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले एक साल में सिर्फ दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 225 रुपये की कमी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल मार्च में पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भी 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top