Connect with us

शहादत को नमनः उत्तराखंड का सपूत देश सेवा करते हुए शहीद, गांव में शोक की लहर…

उत्तराखंड

शहादत को नमनः उत्तराखंड का सपूत देश सेवा करते हुए शहीद, गांव में शोक की लहर…

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते हुए मां भारती की सेवा करते हुए टिहरी जिले के पांडोली गांव के वीर जवान प्रवीन सिंह शहीद हो गए। जवान के शहीद होने की सूचना आज ही उनके परिवार को मिली है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवान प्रवीन सिंह की शहादत पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी उन्होंने जवान की शहादत पर कहा कि जवान प्रवीन के सर्वोच्च बलिदान ने सैन्यधाम उत्तराखंड की माटी को गौरवान्वित किया है। ये कृतज्ञ राष्ट्र आपका सदैव ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के पांडोली गांव के निवासी प्रवीन सिंह आज जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते हुए मां भारती की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। जिसके बाद परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है।

सीएम धामी व त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट करके दी जानकारी

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

सीएम धामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव के निवासी वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर शत्-शत् नमन!

आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

जय हिंद!

शहादत को नमनः उत्तराखंड का सपूत देश सेवा करते हुए शहीद, गांव में शोक की लहर…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top