Connect with us

रामनगर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखंड

रामनगर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां रामनगर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को एक रोडवेज बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में नया पुल के पास बस की रामनगर की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर  इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए 15-20 फिट नीचे गिरकर पलट गई ।

बताया जा रहा है कि बस में 17 लोग सवार थे। जिसमें से  बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हो गए है। घायलों में तीन हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं  दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल पहुंचाया है। शव को कब्जें में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top