Connect with us

उत्तराखंड की इस भर्ती को लेकर आयोग ने दिया बड़ा फरमान, ये काम करना हुआ जरूरी

उत्तराखंड

उत्तराखंड की इस भर्ती को लेकर आयोग ने दिया बड़ा फरमान, ये काम करना हुआ जरूरी

देहरादूनः उत्तराखंड में समूह-ग भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग की भर्तियों में ओबीसी प्रमाणपत्र को लेकर पैदा हो रहे असमंजस के बीच बड़ा फैसला लिया है। अब आवेदन की अंतिम तिथि तक ओबीसी सहित सभी सर्टिफिकेट पूरे होने जरूरी होंगे। यदि किसी के सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होंगे तो उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही थी। कई जिलों से आयोग ने स्पष्टीकरण भी मांगा था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया था। जिसके बाद आयोग ने बैठक कर तय किया कि ओबीसी, एससी, एसटी से लेकर तमाम सर्टिफिकेट, जिनका लाभ कोई उम्मीदवार ले रहा हो, वह आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरे होने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार ओबीसी का लाभ ले रहा है तो आवेदन की अंतिम तिथि तक उसके पास ओबीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए। सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।  आयोग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top