Connect with us

नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर निकली भर्ती, 1 फरवरी तक कर सकते है आवेदन…

उत्तराखंड

नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर निकली भर्ती, 1 फरवरी तक कर सकते है आवेदन…

Job Update: सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की राह खोली है। पारदर्शिता और शुचिता के साथ भर्ती के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। भर्तियो की इसी कड़ी में अब उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 12 जनवरी से 1 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में 40 और गोल्फकार्ट चलेंगी, आरईसी फाउंडेशन से 3.36 करोड़ की मदद…

बोर्ड के सचिव अरविंद सिंह पांगती ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की। कुल 1564 पदों में से 1152 पद महिला अधिकारी के होंगे, जबकि 412 पद पुरुष अधिकारी के होंगे। 1152 पदों में 70 प्रतिशत यानी 623 पद डिप्लोमा धारियों के लिए और 30 प्रतिशत यानी 529 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। इसी प्रकार, पुरुषों के 412 में से 70 प्रतिशत यानी 281 पद डिप्लोमा धारकों व 30 प्रतिशत यानी 131 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। आवेदन http://www.ukmssb.org/ पर कर सकते हैं। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

गौरतलब है कि राज्य लोक सेवा आयोग तमाम भर्तियो का न केवल वार्षिक कैलेण्डर जारी कर चुका है बल्कि भर्ती प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है। किसी तरह की गङबङी न हो, इसके लिए लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top