Connect with us

वन आरक्षी परीक्षा सहित पुलिस विभाग के विभिन्न पदों की भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखंड

वन आरक्षी परीक्षा सहित पुलिस विभाग के विभिन्न पदों की भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें…

युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन आरक्षी परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए ये खबर काम की है। आयोग की ओर से 22 जनवरी को होने वाली वन आरक्षी परीक्षा को क्लीन चिट मिल गई है। जिसके बाद अब यह परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार 22 जनवरी को होगी। उम्मीदवार इसके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही अन्य भर्तियों से जुड़ा अपडेट आया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन आरक्षी परीक्षा सहित पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कराई गई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम को लेकर भी एसटीएफ से हरी झंडी मिल गई। एसटीएफ की क्लीन चिट मिलने के बाद आयोग ने निर्विघ्न परीक्षा संपन्न कराने को तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली वन आरक्षी परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार 22 जनवरी को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…

बताया जा रहा है कि इसके साथ ही 18 दिसंबर 2022 को पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कराई गई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम को लेकर भी एसटीएफ से हरी झंडी मिल गई। आयोग जल्द ही परिणाम जारी करने का दावा कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

गौरतलब है कि आयोग ने पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 22 जनवरी को प्रस्तावित वन आरक्षी परीक्षा के अलावा पिछले दिनों पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कराई गई परीक्षा का परिणाम एसटीएफ क्लियरेंस के बाद ही जारी करने का ऐलान किया था। अब एसटीएफ क्लियरेंस मिलने के बाद एग्जाम और रिजल्ट की तैयारियां तेज हो गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top