Connect with us

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश जारी, कई मार्ग बाधित…

उत्तराखंड

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश जारी, कई मार्ग बाधित…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है।  पिछले 48 घंटे से ज्यादा समय से लगातार प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें कि बारिश के चलते कई जगहों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं और सड़कों को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के सभी 13 जिलों में लगातार हल्की से तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगह पर ग्रामीण मार्ग बाधित भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि देहरादून जिले की 3 सड़कें और पिथौरागढ़ जिले की 2 सड़कें बारिश के चलते बंद की गई हैं। मार्ग खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…

वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने अपील की है कि आज सुबह से ही श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। अगले 2-3 दिन इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। कृपया सावधानी बरतें। यदि संभव हो तो कुछ दिन तक अपनी यात्रा को रोक लें। मौसम का पूर्वानुमान देखकर और मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा शुरू करें।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top