Connect with us

गंगोत्री धाम तक बिछेगी रेल लाइन, सफर होगा आसान…

उत्तराखंड

गंगोत्री धाम तक बिछेगी रेल लाइन, सफर होगा आसान…

उत्तराखंड के चार धाम  का सफर जल्द ही आसान होने वाला है। इसके लिए कवायद तेज है। गंगोत्री धाम का रेल लाइन (Char Dham Rail Link) बिछाने के लिए लगातार धामी सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री (Gangotri Yamunotri) तक रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा किया जा चूका है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम सड़क परियोजना में ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के अंतर्गत देवप्रयाग से जनासू तक 14 किमी लंबी सुरंग का निर्माणाधीन है। यह गंगोत्री-यमुनोत्री रेल लाइन में बनने वाली रेल सुरंग के बाद अब तक की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग होगी। ऋषिकेश से गंगोत्री तक रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

ये होंगे स्टेशन

डोईवाला, भानियावाला, रानी पोखरी, जाजल, मरोड़, कंडीसौड़, सरोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा, मातली, नंदगांव बड़कोट में स्टेशन बनेंगे। गंगोत्री के लिए मातली अंतिम व यमुनोत्री के लिए नंदगांव बड़कोट अंतिम स्टेशन होगा। नंदगांव बड़कोट व मातली लूपलाइन स्टेशन होंगे। लूप लाइन स्टेशन पर इंजन परिवर्तन आदि की सुविधा होती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top