Connect with us

उत्तराखंड में दिनदहाड़े लाखों की लूट, अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दिनदहाड़े लाखों की लूट, अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस…

देहरादून: राजधानी देहरादून से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुरूवार को दिनदहाड़े पटेल नगर क्षेत्र के शिमला बाईपास पर एक बुजुर्ग से लाखों की लूट की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एसबीआई बैंक के बाहर बुजुर्ग की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर तीन लाख रुपए लूट लिए हैं। घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिमला बाईपास रोड पर पैसों से भरा बैग लूट कर बदमाश फ़रार हो गए है। बताया जा रहा है कि यहां एसबीआई बैंक से बुजुर्ग दो बैग लेकर बाहर निकले थे।  बुजुर्ग एक बैग में 7 लाख रुपए और दूसरे में तीन लाख रुपए कैश रखे गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची डालकर तीन लाख रुपए से भरा बैग छीन लीया और भाग गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है । आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लोगो से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…

गौरतलब है कि राजधानी में बदमाशो के हौसले बुलंद है। बदमाशों को पुलिस का भी शायद खौफ नहीं रहा। तभी दिन दहाड़े बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। इससे पहले 24 घंटे के भीतर पांच महिलाओं से चेन लूट की वारदात सामने आई थी। घटना को अभी एक हफ्ता भी नहीं बिता था कि अब एक बार फिर बड़ी लूट की घटना ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top