Connect with us

पीएनबी ने आकर्षक पेशकशों और रियायतों के साथ ‘मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’ रिटेल ऋण अभियान आरंभ किया

उत्तराखंड

पीएनबी ने आकर्षक पेशकशों और रियायतों के साथ ‘मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’ रिटेल ऋण अभियान आरंभ किया

देहरादून: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के प्रमुख बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 01 जुलाई 2025 की प्रभावी तिथि से “पीएनबी मानसून बोनान्ज़ा 2025” रिटेल ऋण अभियान लॉंच किया है। इस अभियान का उद्देश्य आवास ऋणों, कार ऋणों व अन्य रिटेल ऋण के क्षेत्रों में बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ लक्षित ऑफरों के माध्यम से रिटेल ऋण की वृद्धि को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

अभियान की अवधि के दौरान पीएनबी ग्राहकों के लिए ऋण को अधिक किफायती बनाने के लिए कई आकर्षक रियायतें दे रहा है।:
आवास ऋण एवं कार ऋण:
प्रसंसकरण शुल्क एवं दस्तावेजीकरण प्रभार में पूर्ण रियायत
₹50 लाख से अधिक के आवास ऋण अधिग्रहण के लिए एनईसी/विधि एवं मूल्यांकन प्रभार बैंक द्वारा वहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

अतिरिक्त लाभ:
आवास ऋणों एवं कार ऋणों दोनों में कार्ड रेट पर 5 आधार अंकों की कमी की विशेष रियायत
श्री सुबोध कुमार, महाप्रबंधक, आर.ए.बी.डी., पीएनबी ने कहा, “हमारे ‘पीएनबी मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’ अभियान के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के लिए ऋण को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रसंसकरण शुल्क की पूर्ण छूट सहित आकर्षक रियायतें हमारे “कस्टमर फर्स्ट” दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक अपनी निकटतम पीएनबी शाखा जा सकते हैं एवं पीएनबी वन ऐप का उपयोग कर सकते हैं, अथवा बैंक के समर्पित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top