Connect with us

पौड़ी एसएसपी ने किए पुलिस अफसरों के तबादले, देखें कौन गया कहाँ…

उत्तराखंड

पौड़ी एसएसपी ने किए पुलिस अफसरों के तबादले, देखें कौन गया कहाँ…

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। देहरादून के बाद अब पौड़ी जिले में कई पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इतना ही नहीं एसएसपी चौबे के पीआरओ का भी तबादला किया गया हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी श्वेता चौबे के आदेशों को बाद कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने को लेकर एसआई और एसएसआई को इधर से उधर किया गया है,जिले के 7 अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

बताया जा रहा है कि एसएसपी से एसआई और अपर उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जिसमें एसएसपी चौबे के पीआरओ भी शामिल हैं। पीआरओ एसआई मुकेश गैरोला को प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पाटीसैंण भेजा गया है। अब पीआरओ की जिम्मेदारी अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…

वहीं बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक रियाज अहमद को कोतवाली लैंसडाउन से कोतवाली श्रीनगर भेजा गया है। मुकेश भट्ट का प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गुमखाल से कोतवाली लैंसडाउन भेजा गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top