Connect with us

PAK vs ENG T20 World Cup Final: इंगैल्ड ने पाक को करारी हार देकर जीता व्लर्ड कप…

उत्तराखंड

PAK vs ENG T20 World Cup Final: इंगैल्ड ने पाक को करारी हार देकर जीता व्लर्ड कप…

PAK vs ENG T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें इंग्लैंड में पाक को धूल चटा दी। स्टोक्स और मोईन अली की जोड़ी ने कमाल कर दिया।गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के बाद बेन स्टोक्स के नाबाद अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

बता दें कि इस मुकाबले में  इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।  पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से रखे गए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने  19 ओवर में 6 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। बेन स्टोक्स 49 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। अब 30 साल बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न में ही हराकर बदला ले लिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को जबकि इंग्लैंड ने भारत को मात दी। पाकिस्तान ने साल 2009 में टी20 का वर्ल्ड कप जीता था जबकि इंग्लैंड ने ठीक उसके एक साल बाद यानी 2010 में यह उलब्धि हासिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top