Connect with us

उत्तराखंड में 6 जिलों में बारिश की बौछार और झक्कड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 6 जिलों में बारिश की बौछार और झक्कड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी…

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी की तपिश से लोग परेशान है।  मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस बीच सबको गर्मी से राहत के लिए बारिश की आस है। ऐसे में मौसम विभाग से अच्छी खबर आई है। विभाग ने अगले पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के छह जिलों में आज (बुधवार) से तेज बौछार के साथ झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बिजली चमकने, बारिश की बौछार और झक्कड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने, बौछार और झोंकेदार हवा चलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…

वहीं चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय के चलते गुजरात, मुंबई से लेकर केरल तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। तटीय इलाकों का मौसम भी बिल्कुल बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून की शाम तक यह कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अगले 4-5 दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top