Connect with us

अनिश्चितकाल के लिए उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थागित, विपक्ष ने उठाए सवाल…

उत्तराखंड

अनिश्चितकाल के लिए उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थागित, विपक्ष ने उठाए सवाल…

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र बुधवार शाम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही केवल दो दिन ही चली। सत्र 5 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया था। लेकिन सत्र को दूसरे दिन ही स्थागित कर दिया गया। जिसपर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए है।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन चले इस सत्र में अनुपूरक बजट पास करने के साथ ही कई विधेयक पेश किए गए। जिसमें दो अहम कानून बनाए गए है। सरकार ने आज महिला आरक्षण विधेयक व धर्मांतरण कानून पास कर दिया है।  जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

वहीं अनिश्चितकालीन समय के लिए सदन स्थगन के बाद मीडिया से रूबरू हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक के लिए तय किया गया था। सत्र का दो दिन में ही अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण है ये संसदीय परम्पराओं के अनुकूल भी नही है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उन्होंने कहा कि सदन एक ऐसा मंच है जहां हम अपनी बात को कह सकते हैं।माननीय मंत्रीगणों का कोई भी होमवर्क नही था। सरकार के 9 माह के घोटाले पर बातचीत में सरकार विफल रही। विधानसभा भर्ती प्रकरण पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती ये निर्देश पीठ ने दिए जबकि ऐसा कोई नियम नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

वहीं महिला आरक्षण पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने थपथपाई सरकार की पीठ कहा देर आये दुरुस्त आये। कांग्रेस के दबाव के बाद ही राज्य सरकार महिला आरक्षण विधेयक पर मुहर लगा पाई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top