Connect with us

चारधाम यात्रियों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण, इस बार बदले ये नियम, मिलेगी ये सुविधा…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रियों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण, इस बार बदले ये नियम, मिलेगी ये सुविधा…

Chardham Yatra:  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। पिछले साल चार धाम यात्रा से सबक लेकर इस बार सरकार अभी से चार धाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस साल यात्रा नियमों में बदलाव हो रहा है। इस बार यात्रियों का केवल ऑनलाइन पंजीकरण होगा। यात्रियों के पंजीकरण की जांच चारधाम मार्गों पर तीन जगह की जाएगी। इतना ही नहीं इसके लिए एक ऐप भी तैयार हो रहा है। जिससे भक्तों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में अप्रैल महीने से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए इस बार चारधाम यात्रियों के पंजीकरण कराना होगा जो वह पर्यटन विभाग की वेबसाइट, मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकेंगे। चारों धाम में यात्रियों की क्षमता के हिसाब से एडवांस पंजीकरण होंगे।इसके साथ ही चारधाम यात्रा पंजीकरण के मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। जिससे एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल सकेगी।

इतना ही नहीं पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ही परिवहन विभाग के ट्रिप कार्ड का लिंक भी दिया जाएगा। जैसे ही यात्री यहां पंजीकरण कराएगा तो उसका ट्रिप कार्ड भी यहीं से बन जाएगा। ट्रिप कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह से यह ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस बार बडकोट, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में पंजीकरण की जांच के लिए टीमें तैनात की जाएंगी। यह सभी तरह के वाहनों में सवार यात्रियों के पंजीकरण को देखेंगी। अगर यात्री पंजीकृत नहीं होगा तो उसे रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

गौरतलब है कि इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, तो वहीं 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के दिन बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख भी तय हो जाएगी यानी अप्रैल के अंतिम सप्ताह से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top