Connect with us

टिहरी: डोबरा चांठी पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत…

उत्तराखंड

टिहरी: डोबरा चांठी पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत…

टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। डोबरा चांठी पुल के समीप नकोट मोटना के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्राम मोटना निवासी विक्रम सिंह नेगी कार चला रहा था। जिसके साथ गांव के ही तीन लड़के कुछ सामान खरीदने चांठी कार से गए थे। जिसके बाद तीन लड़के बाजार में सामान लेने उतर गए। वहीं, कार पार्क करते समय विक्रम सिंह 30 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

बताया जा रहा है कि विक्रम अभी कार चलाना सीख ही रहा था। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को सड़क तक लगा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

टिहरी: डोबरा चांठी पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top