Connect with us

होली पर शराब पीकर मचाया हुड़दंग तो होगी जेल…

उत्तराखंड

होली पर शराब पीकर मचाया हुड़दंग तो होगी जेल…

Uttarakhand News: प्रदेशभर में होली की धूम देखी जा रही है। ऐसे में होली के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। अगर कोई होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाएगा तो पुलिस उसे हवालात पहुंचा देगी। जी हां डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को पुलिस प्रभारियों को होली शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने हुडदंगियों पर सख्त कार्रवाई करने का बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के पांव गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदर : डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को हुड़दंगियों पर नजर रखने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर जनपदों में उपलब्ध बम डिस्पोजल स्क्वायड व श्वान दलों के माध्यम से भी चेकिंग कराने को कहा है।  सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में समितियों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवियों के साथ तत्काल बैठक करें।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

डीजीपी अशोक कुमार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर होली के दिन कोई भी व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचाता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि होली के दिन शराब पीकर गाड़ी न चलाए और शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाए। यदि इस दिन कोई भी नियम तोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि होली के त्योहार में किसी भी तरह का खलल न पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top