Connect with us

वन विकास निगम में अधिकारियों- कर्मचारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया निलंबित…

उत्तराखंड

वन विकास निगम में अधिकारियों- कर्मचारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया निलंबित…

उत्तराखंड में एक बार फिर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां लालकुआं वन विकास निगम में चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने चार अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी घोटाले के मामले में की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के घपले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है। मामले में गंभीर आरोपों में चार कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार ने इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों का किया रेस्क्यू

बताया जा रहा है कि मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत में डिपो अधिकारी के अलावा लेखा शाखा में क्लर्क गिरीश जोशी, डिपो कार्यालय के क्लर्क प्रताप बिष्ट और संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत के खिलाफ निलंबित किया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, विभाग ने किया अलर्ट जारी…

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top