Connect with us

केदारनाथ धाम मंदिर में अब मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिंबध…

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम मंदिर में अब मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिंबध…

देहरादूनः अगर आप केदारनाथ जा रहे है या जाने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। केदारनाथ धाम मंदिर में अब मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के अंदर मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुएं ले जाने को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही श्री केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर खोलने और बंद करने के लिए समय मे बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाबा केदार के गर्भगृह का वीडियो वायरल होने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अब समिति ने मंदिर के अंदर मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुएं ले जाने को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय भी लिया है। साथ ही केदारनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और मंदिर के पास लॉकर रूम बनाने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। ताकि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…

वहीं दूसरी ओर अब केदारनाथ जी के दर्शन सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक किए जा सकते हैं। उत्तराखंड में बदलते मॉनसून की वजह से बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने और बंद करने के समय में बदलाव कर दिया है। अब आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के समय में चार घंटे की कटौती की गई है। पहले श्रद्धालु सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

केदारनाथ धाम मंदिर में अब मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिंबध…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top