Connect with us

अब वर्दी में नजर आएंगे उत्तराखंड रोडवेज के चालक-परिचालक, लगेगा जुर्माना

उत्तराखंड

अब वर्दी में नजर आएंगे उत्तराखंड रोडवेज के चालक-परिचालक, लगेगा जुर्माना

Uttarakhand Roadways: उत्तराखंड रोडवेज एक बार फिर चर्चा में आ गया है।चंडीगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा उत्तराखंड रोडवेज की बस का चालान किया गया है जिसके बाद उत्तराखंड में रोडवेज कर्मियों के लिए आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ये चालान रोडवेज कर्मियों की वर्दी को लेकर किया गया। चालान के बाद रोडवेज को हाईकोर्ट का चार साल पुराना निर्देश याद आया है। अब रोडवेज के के चालक परिचालक अब अलग रंगों की वर्दी में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार साल 2000 में उत्तराखंड राज्य और साल 2003 में उत्तराखंड रोडवेज का गठन हुआ था। मगर उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने के मामले में हमेशा पीछे रहा। चार साल पहले हाईकोर्ट ने भी रोडवेज प्रबंधन को रोडवेज बस चालक परिचालकों को वर्दी भत्ता देने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए थे। ऐसे में अब चंडीगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा उत्तराखंड रोडवेज की बस का चालान किया गया था। चालक परिचालक की वर्दी ना पहनने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

बताया जा रहा है कि चालकों के लिए वर्दी का रंग खाकी पैंट व शर्ट जबकि परिचालकों के लिए वर्दी का रंग सिलेटी पैंट व शर्ट तय किया गया है। सरकार के आदेश पर प्रबंधन ने चालक व परिचालकों को तीन हजार रुपये सालाना वर्दी भत्ता देने के आदेश दिए है। साथ ही बुधवार को रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने आदेश जारी कर सभी चालक-परिचालकों को शीघ्र वर्दी भत्ता देने की बात कही है। अगर भत्ता मिलने के 15 दिन के भीतर वर्दी नहीं पहनी तो पहली बार पकड़े जाने पर 250 रुपये जुर्माना देना होगा। जबकि इसके बाद वर्दी भत्ते की रिकवरी के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top