Connect with us

नेपाल का लापता हेलिकॉप्टर क्रेश, पांच लोगों के शव बरामद…

उत्तराखंड

नेपाल का लापता हेलिकॉप्टर क्रेश, पांच लोगों के शव बरामद…

नेपाल में सुबह 10 बजे के करीब लापता हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रेश हेलिकॉप्टर का मलबा पहाड़ी पर मिला है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। अन्य की तालाश की जा रही है। माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लिए इन पदों का नया अपडेट जारी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। उसके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। तबसे उसकी तालाश की जा रही थी। अब उसका मलबा मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि ऐसा लगता है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: IAS के ताबड़तोड़ तबादले, देखें…

बताया जा रहा है कि नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास लापता मनांग एयर का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। खोजी दल को लापता हेलीकॉप्टर का मलबा लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका -2 की सीमा पर पाया गया है। जिसे आमतौर पर लामाजुरा डांडा कहा जाता है। नेपाल के खोजी दल ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक शव की अभी भी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: उत्तराखंड मे मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं, 24 घंटे मे फ़िर होगी बरसात…

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top