Connect with us

NEET UG का रिजल्ट जारी, उत्तराखंड से रिया और अभय ने मारी बाजी…

उत्तराखंड

NEET UG का रिजल्ट जारी, उत्तराखंड से रिया और अभय ने मारी बाजी…

NEET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG, 2022 के लिए परिणाम रिलीज कर दिया गया है। उत्तराखंड से रिया ने टॉप किया है। तो वहीं अभय कुमार ने भी बाजी मारी है। दोनों युवाओं की कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल)के साथ उत्तराखंड में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। तो वहीं अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

NTA शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2022 के लिए स्कोर कार्ड वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीबन 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top