Connect with us

सिरफिरे नशेड़ी युवक ने अपने ही घर को किया आग के हवाले, लाखों का नुकसान

उत्तराखंड

सिरफिरे नशेड़ी युवक ने अपने ही घर को किया आग के हवाले, लाखों का नुकसान

रुड़कीः उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना हरिद्वार से आ रही है। यहां रुड़की में एक सिरफिरे नशेड़ी युवक ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया है। जिससे सब कुछ जलकर खाक हो गया है। आग लगाने का कारण युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। घटना को लेकर परिवार गमजदा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की में रामपुर गांव से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां एक घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक को परिवार ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक ने गुस्से में घर को आग के हवाले कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घर के अलग-अलग कोने में जाकर पानी व अन्य अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

बताया जा रहा है कि युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी है और पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर घर में आग लगा दी थी। आग के कारण करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गंगनहर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। युवक की हरकत से परिवार में कोहराम है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top