Connect with us

भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलेट थे सवार…

उत्तराखंड

भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलेट थे सवार…

भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopter) क्रेश हो गया। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट थे। सेना ने पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रहार जारी, हरिद्वार में रिश्वत लेते जिला पूर्ति अधिकारी व सहायक गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर आज सुबह क्रैश हो गया है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में सुबह करीब 9.15 बजे हेलिकॉप्टर का रडार से संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर था। इस दौरान अचानक हेलीकॉप्टर गायब हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर को ढूंढने के लिए भारतीय सेना की एक खोजी टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। पायलटों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है क‍ि भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टरों की गिनती हल्के हेलीकॉप्टरों में होती है। यह एक सिंगल इंजन वाला हेलीकॉप्टर होता है। भारतीय सेना के पास 200 चीता हेलीकॉप्टर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top