Connect with us

उत्तराखंड में एक मजदूर की बेटी ने किया कमाल, कड़ी मेहनत से मेरिट लिस्ट में बनाई जगह…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक मजदूर की बेटी ने किया कमाल, कड़ी मेहनत से मेरिट लिस्ट में बनाई जगह…

उत्तराखंड में एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी नेहा ने कमाल कर दिया है। तमाम परेशानियों से जूझते हुए  बिना ट्यूशन- कोचिंग के 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड बोर्ड ने 92.60 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मेरिट में 24वीं जगह बनाई। बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति और कम संसाधनों के बीच पली- बढ़ी नेहा ने इस उपलब्धि से अपने परिवार का सिर ऊंचा कर दिया है नेहा का सपना सीए बनना है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

मिली जानकारी के अनुसार सीएनआई गर्ल्स इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा नेहा प्रजापति ने 12वीं में 92.60 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मेरिट में 24वीं जगह बनाई। मूल से बिहार के सिवान जिले के भिटी गांव निवासी नेहा प्रजापति का परिवार वर्तमान में नेश्विला रोड स्थित बद्रीनाथ कालोनी में रहता है। पिता उमेश प्रजापति दिहाड़ी मजदूर हैं जबकि मालती देवी गृहणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

बता दें कि एक कमरे में ही पूरा परिवार यानी नेहा का भाई, माता पिता रहते हैं। नेहा के घर में कमाने वाले एकमात्र उनके पिता हैं। कभी दिहाड़ी मिल जाती है तो शाम को सब्जी, दूध अच्छा आ जाता है वरना दो तीन दिन काम ना मिले तो आर्थिक परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन इन सब हालातों से लड़कर उन्होंने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। वह अब आगे अकांउट के क्षेत्र में आगे बढ़कर सीए बनना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top