Connect with us

बढ़ती मंहगाई के बीच जनता पर एक और बोझ, औषधियां हुई मंहगी…

उत्तराखंड

बढ़ती मंहगाई के बीच जनता पर एक और बोझ, औषधियां हुई मंहगी…

Uttarakhand News: बढ़ती मंहगाई के बीच जनता पर एक और बोझ बढ़ गया है। महंगाई का असर अब औषधियों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियां 66 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयुर्वेदिक औषधियों के दामों में 23 फीसदी से 66 फीसदी तक इजाफा हुआ है। औषधि कमल गट्टा 66 फीसदी महंगा हुआ है। आंवला 33, अश्वगंधा 23, शतावर 60, मुरब्बा सेब 33, मुरब्बा आंवला 50, शिकाकाई 50, कुटकी 50 और पनीर डोडी 46 फीसदी महंगी दरों से बाजारों में बिक रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

तो वहीं आंवला दो सौ रुपये, अश्वगंधा आठ सौ रुपये, शतावर आठ सौ रुपये और कुटकी 18 सौ रुपये प्रति किलो के दाम से बाजारों में मिल रही है। आयुर्वेदिक औषधियों के दाम पिछले चार माह में बढ़े हैं। लोगों का कहना है कि अंग्रेजी दवाइयों के मुकाबले आयुर्वेदिक दवाइयां काफी सस्ती मिलती थीं और इलाज भी अच्छा होता था। लेकिन अब इन औषधियों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top