Connect with us

पासपोर्ट बनवाना है या करवाना है अपडेट तो कल यहां लगने वाला है पासपोर्ट मेला, पढ़ें डिटेल्स

उत्तराखंड

पासपोर्ट बनवाना है या करवाना है अपडेट तो कल यहां लगने वाला है पासपोर्ट मेला, पढ़ें डिटेल्स

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अगर आपको पासपोर्ट जल्द बनवाना है तो आपके लिए काम की खबर है। यदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आप इसके लिए घर बैठे ही आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देहरादून में कल यानी 10 दिसंबर को पासपोर्ट मेला लगने जा रहा है। वहां आपको फोटो खिंचवाने और संबधित दस्तावेज दिखाना होगा। मेले में नए आवेदकों के साथ ही उन आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जो अपना आवेदन पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। आइए जानते है इसके नियम..

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पासपोर्ट के ज्यादा आवेदन और तेजी से प्रक्रिया को निपटाने को लिए पासपोर्ट मेले आयोजित किया जा रहा हैं । आगामी 24 दिसंबर को क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कला , पीओपीएसके सेंटर अल्मोड़ा , नैनीताल , काठगोदाम , रुद्रपुर , रुड़की और श्रीनगर में पोसपोर्ट मेला लगेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि इस मेले में नए पासपोर्ट बनाने के साथ ही दोबारा जारी होने वाले पासपोर्ट की प्रक्रिया होगी । आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर अपाइंटमेंट लेना होगा । इसमें आवेदन करने वालों को मेले में उपस्थित नहीं होने पर दोबारा आवेदन का मौका नहीं मिलेगा । मेले में सामान्य और तत्काल श्रेणी के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस मेले में आवेदक को उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध करवाने के लिए पासपोर्ट मेले में स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

इसके लिए पहले www.passportindia.gov.in पर आवेदन करना होगा। जिसमें सामान्य व तत्काल श्रेणी के तहत पासपोर्ट आवेदन पत्र जमा करने के लिए www.passportindia.gov.in पर आवेदन करने व दस्तावेज जमा करने के बाद अप्वांटमेंट सीट के साथ केंद्र में आना होगा। ज्यादा से ज्यादा पासपोर्ट बनाने में शनिवार को होने वाले ऑफ के बजाय अब दिसंबर महीने में हर शनिवार को छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेले लगा करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान

इसके साथ ही पासपोर्ट बनवान के लिए आवेदकों को अपने अप्वाइंटमेंट सीट के प्रिंट आउट, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं उसकी फोटो प्रतियों को लेकर जानी होगी।  मेले में नए आवेदकों के साथ ही उन आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जो अपना आवेदन पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। आवेदक को केवल एक बार पुन:निर्धारत की अनुमति होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top