Connect with us

नदी में खनन कार्य करने वाले सैकडों श्रमिकों को नहीं है शौचालय की कोई व्यवस्था…

उत्तराखंड

नदी में खनन कार्य करने वाले सैकडों श्रमिकों को नहीं है शौचालय की कोई व्यवस्था…

Uttarakhand News: डोईवाला क्षेत्र में नदियों से खनन कार्य मे लगे सैकडों श्रमिकों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण इन श्रमिकों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। जिससे नदियों के साथ ही नदी किनारे खड़े जंगलों में भारी गंदगी फैल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

डोईवाला क्षेत्र में दो स्थानों पर प्राइवेट लोगों द्वारा खनन कार्य किया जा रहा है। वहीं भोगपुर क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा खनन कार्य शुरू करवाने को श्रमिकों को नदियों किनारे झुग्गियों में रखा गया है। भोगपुर जाखन एक में, रानीपोखरी पुल से नीचे जाखन और लालतप्पड़ जाखन में सैकड़ो श्रमिकों के शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

सैकड़ो श्रमिक खुले में नदियों या जंगल मे शौच जाने को मजबूर हैं। जिससे रोज नदी व जंगलों में भारी गंदगी फैल रही है। उधर वन विकास निगम के डीएलएम डीके कांदली ने कहा कि नदियों किनारे खनन को रखे गए मजदूरों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। क्योंकि इसके लिए कोई प्रावधान नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top