Connect with us

देहरादून में हाईटेक बस का सफर, सिर्फ 200 रूपए में ISBT से पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट…

उत्तराखंड

देहरादून में हाईटेक बस का सफर, सिर्फ 200 रूपए में ISBT से पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट…

Dehradun News: देहरादून में अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अब जल्द ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसका ट्रायल किया गया है।  इन बसों के लिए रूट चिन्हित किए गए हैं। ये बसें देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए फर्राटा भरेंगी। ये बसें पूरी तरह हाईटेक हैं। 25 सीटर इस बस का देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट तक का किराया 200 रुपये तय किया गया है। ये बसे 25 जुलाई चलेगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बसें पूरी तरह एसी हैं, जो जीपीएस से लैस रहेंगी। रूट पर उतरी स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस का किराया नॉर्मल बस से करीब पांच गुना अधिक है। सिटी और रोडवेज बस का जौलीग्रांट का किराया 30 से 35 रुपये है। वहीं अधिक किराए को लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि नई इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह हाईटेक है ,बस मे फुल एसी होने के साथ ही अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह बस सहस्त्रधारा से वापस जौलीग्रांट जाएगी। उसके बाद फिर वह जौलीग्रांट से देहरादून आईएसबीटी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक यात्री टैक्सी बुक करने का 1000 रुपये तक किराया दे रहे हैं। ऐसे में उनके लिए इलेक्ट्रिक बसों का किराया बेहद कम है।इलेक्ट्रिक बसो का एक अन्य रूट और तैयार किया गया है। इस रूट का किराया भी 200 रुपये ही रखा गया है। इस रूट पर बस सहस्त्रधारा से जौलीग्रांट तथा जौलीग्रांट से वापस देहरादून आईएसबीटी तक आएगी। 10 दिन के ट्रायल के बाद 25 जुलाई के तक इन बसों को संचालित कर दिया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top