Connect with us

उत्तराखंड सरकार की इस याचिका पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सबकी निगाहें टिकी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार की इस याचिका पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सबकी निगाहें टिकी…

उत्तराखंड के महिला क्षैतिज आरक्षण मामले पर जहां हाईकोर्ट रोक लगा चुका है। वहीं मामले में आज उत्तराखंड सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सब युवाओं की निगाहे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोट में  दाखिल विशेष अनुग्रह याचिका (एसएलपी) पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। सरकार को उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ स्थगनादेश मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने एक याचिका पर राज्य की महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण वाले शासनादेशों पर रोक लगा दी थी ।  जिसके बाद से प्रदेश सरकार पर दबाव बना हुआ है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया था कि सरकार महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को कायम रखने के लिए कानून बनाएगी और सर्वोच्च न्यायालय में जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top