Connect with us

समूह ग भर्ती परीक्षा का बदल सकता है पैटर्न, जानें आयोग का प्लान…

उत्तराखंड

समूह ग भर्ती परीक्षा का बदल सकता है पैटर्न, जानें आयोग का प्लान…

UKSSSC Update: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी (UKSSSC) से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग अब समूह ग भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदलने वाला है। जिसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत ही भविष्य में भर्ती की जाएगी। अभ्यार्थियों को  समूह ग भर्ती के लिए अब प्री के बाद मैन्स परीक्षा भी देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  घपलों को देखते हुए परीक्षाओं की नई व्यवस्था तैयार करने की कवायद हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC ) हरियाणा, पंजाब, यूपी के आधार पर ड्राफ्ट बना रहा है। ऐसे में भर्ती परीक्षा दे रहे प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। बताया जा रहा है कि भविष्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को प्री और मैन्स के दो चरणों में आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

बताया जा रहा है कि भर्ती घपले को लेकर विवाद में आने के बाद अब आयोग ज्यादातर परीक्षाओं के लिए अब प्री और मैन्स का मॉडल लागू करने जा रहा है। ऐसा पेपर लीक या नकल गिरोह को सीमित करने के लिए किया जा रहा है। माना जा रहा है कि दो- दो परीक्षाएं आयोजित कराने से नकल के सरगनाओं की सेंधमारी की संभावना कम रहेगी। साथ ही मैन्स तक आधे अभ्यर्थी छंट जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top