Connect with us

अच्छी ख़बर: उत्तराखंड में भी भू संबंधित कड़े क़ानून की कवायद शुरू…

उत्तराखंड

अच्छी ख़बर: उत्तराखंड में भी भू संबंधित कड़े क़ानून की कवायद शुरू…

देहरादूनः उत्तराखंड में खास तौर से पर्वतीय इलाकों में भूमि की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करने के लिए हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर एक कड़ा कानून लागू होने की संभावना है। राज्य में भूमि कानूनों में संशोधन पर सुझावों के लिए पिछले साल गठित समिति के अगले 10 दिनों में अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

समिति के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने कहा, ‘‘हमने सभी जिलाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में भूमि की खरीद-फरोख्त के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। कुछ रिपोर्ट आ चुकी हैं जबकि अन्य के भी एक-दो दिन में आने की संभावना है। उम्मीद है कि समिति राज्य सरकार को सप्ताह भर या 10 दिन में अपनी सिफारिशें सौंप देगी।’’

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर राय व्यक्त करने वालों में से ज्यादातर हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ज्यादा कड़े कानून के पक्ष में हैं जिससे राज्य में खास तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि की खरीद-फरोख्त को नियंत्रित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top