Connect with us

1 अगस्त मे गैस कीमत से लेकर बैंकिंग सिस्टम में हो सकते है ये बदलाव, जानें…

उत्तराखंड

1 अगस्त मे गैस कीमत से लेकर बैंकिंग सिस्टम में हो सकते है ये बदलाव, जानें…

New Rules: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है। हर महीने की तरह पहले ही दिन से इस बार भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 1 अगस्त मे गैस की कीमत के अलावा बैंकिंग सिस्टम से जुड़े कई नियमों और कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। इन नियमों में बदलाव का सीधा असर आप पर और आपकी जेब पर  पड़ेगा। इसके अलावा बैंकों में भी हर महीने की तुलना में इस महीने ज्यादा छुट्टियां होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  औली में भारत-अमेरिका सैनिकों ने किया आतंकवाद विरोधी अभियान का संयुक्त अभ्यास…

 बैंक के चेक पेमेंट सिस्टम में बदलाव

अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में है, तो यह खबर आपके काम की है। आगामी 1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में चेक से भुगतान के नियम बदलने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को सूचित किया है कि1 अगस्त से 5 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि के चेक के लिए सकारात्मक भुगतान प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत बैंक को चेक से जुड़ी जानकारी एसएमएस, नेट बैंकिंग या मोबाइल एप के जरिए देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

गैस कीमत में बदलाव

1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कंपनियां इस बार घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव कर सकती हैं। पिछली बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…

18 दिन बैंक बंद

वहीं इस बार अगस्त में मुहर्रम, रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे कई त्योहार आ रहे हैं। इस वजह से इस बार अलग-अलग राज्यों समेत कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी अपनी लिस्ट में घोषणा की है कि अगस्त में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इस महीने दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top