Connect with us

जी-20 सम्मेलन की दूसरी बैठक के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान, ये सब होगा खास…

उत्तराखंड

जी-20 सम्मेलन की दूसरी बैठक के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान, ये सब होगा खास…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी के नरेंद्रनगर में आगामी 24 एवं 25 मई को जी-20 सम्मेलन की दूसरी बैठक होने जा रही है। इसके लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।इस बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत जहां, जी-20 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र को मजबूत करने पर गंभीर मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को जहां मां गंगा के पावन तट पर होने वाली गंगा आरती से दिव्य और आत्मिक अनुभव होगा तो नरेंद्रनगर के ओनी गांव जाकर पहाड़ के गांव में रहने वाले लोगों के जीवन को नजदीक से समझने का अवसर भी मिलेगा। विदेशी डेलिगेट्स की मेहमाननवाजी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार सुबह चीन और इटली के 10 सदस्य देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मेहमानों को एडीएम रामजी शरण शर्मा रिसीव किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

वहीं, मेहमानों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया। छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर मेहमान खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष मेहमानों ने भी उत्तराखंड के गीत-संगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमाननवाजी से काफी खुश एवं अभिभूत नजर आए।  इसके बाद विदेशी मेहमानों का काफिला नरेंद्रनगर की ओर रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top