Connect with us

देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, हजारों पदों पर होगी भर्ती…

उत्तराखंड

देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, हजारों पदों पर होगी भर्ती…

Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। देहरादून में रोजगार मेला लगने वाला है। अगर आप भी नौकरी की तालाश कर रहे है। तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। बताया जा रहा है कि देहरादून के कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय में 24 जून को दो हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते है इस मेले में किन पदों पर भर्ती की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बेरोजगार और योग्य युवाओं के लिए 24 जून को वृहद रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। मेले में 55 से ज्यादा कंपनियां प्रतिभाग करेगी। बताया जा रहा है कि इस मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करेंगे इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन मानी गई है।  इच्छुक अभियर्थी किसी दिन भी जाकर सुबह दस बजे से शाम पाँच बजे तक पंजीकरण करा सकते है।  वृहद रोजगार मेले में प्रतिभागी कम्पनियों एवं रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है ।

ऐसे कर सकते है आवेदन

अगर आप इन कंपनियों में काम करने के इच्छुक हैं, तो आप ऑफलाइन माध्यम से देहरादून के परेड ग्राउंड के नजदीक स्थित सेवायोजन कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ आप मेले से पहले कार्यालय जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग…

इसके बाद रोजगार मेले के दौरान आपको मूल प्रमाण पत्र की फोटो स्टेट, रजिस्ट्रेशन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट फोटो व एक पहचान पत्र लाना होगा, जिससे आप इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप रोजगार विभाग से संपर्क कर सकते है।

इन पदों पर होनी है भर्ती

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top