Connect with us

Dehradun Weather: एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि…

उत्तराखंड

Dehradun Weather: एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि…

डोईवाला। जॉलीग्रांट क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे सर्दियों जैसा मौसम हो गया। हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो गया। और धूप खिल गई। यह ओलावृष्टि डोईवाला के कुछ हिस्सों में ही हुई। जिससे धान की खेतों में बुरा असर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

बारिश व ओलावृष्टि के साथ चली हवाओं से कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल गिर गई। इस समय किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। और किसान मौसम के खुलने के इंतजार में थे। लेकिन बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।ओलावृष्टि से धान की तैयार खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

ब्लॉक कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने कहा कि बारिश से पहले ही धान की फसल को नुकसान हुआ है। अब ओलावृष्टि से अधिक नुकसान की संभावनाएं हैं। दलहन की फसल और हवाओ से गन्ना भी गिर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top