Connect with us

देहरादूनः देश का पहला ऐसा ट्रैक जो प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बना…

उत्तराखंड

देहरादूनः देश का पहला ऐसा ट्रैक जो प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बना…

Uttarakhand News: देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बन रहा है। इस ट्रैक का अगले  सप्ताह उद्घाटन होना है। ये ट्रेक देश का पहला ऐसा ट्रैक है जो प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रेक की कई खासियत है जो अपने आप में खास  है। आइए जानते है ये ट्रैक कहां और क्यो बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  14 जनवरी को उद्घाटन करने वाले है। ये ट्रैक भारतीय सेना द्वारा बनवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण गढ़ी कैंट क्षेत्र जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में हो रहा है। खास बात यह है कि 850 मीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही टाइल्स और शेड को प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रैक में सिर्फ और सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।  इस ग्राउंड में मैराथन के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे। बनने के बाद इसका इस्तेमाल सभी वर्ग और आयु के लोग दौड़ने व टहलने के लिए कर सकते हैं। ट्रैक के किनारे डिस्प्ले लगाने की योजना है ताकि दौड़ते समय पता चल सके कि कितनी दौड़ लगा ली है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के पांव गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदर : डीएम
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top