Connect with us

देहरादून एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर…

उत्तराखंड

देहरादून एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर…

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने दो पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। ये कार्रवाई कोतवाली थाना सहसपुर अंतर्गत चौकी धर्मावाला में  एक व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने के मामले में की गई है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून पुलिस के दो जवानों द्वारा थाना सहसपुर अन्तर्गत बद्रीपुर में एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यहार करने का आरोप लगा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस वीडियो पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह को सौपीं है।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

बताया जा रहा है कि धर्मावाला चौकी में तैनात कांस्टेबल दिनेश सेमवाल व मनोज भारती है को उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए लाईन हाज़िर किया गया है। मामले में जांच होने के उपरांत दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top