Connect with us

देहरादूनः 10 जून को होगी IMA की पासिंग आउट परेड, 374 कैडेट बनेंगे सेना में अफसर…

उत्तराखंड

देहरादूनः 10 जून को होगी IMA की पासिंग आउट परेड, 374 कैडेट बनेंगे सेना में अफसर…

देहरादून स्थित आईएमए से इस साल 10 जून को पासिंग आउट परेड होने वाली है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस साल परेड में सदियों पुरानी परंपरा खत्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के जारी आदेश में पासिंग आउट परेड में घोड़ा बग्घी को शामिल करने की प्रथा को खत्म करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मियांवाला में 8.64 करोड़ से बने जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण…

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड दस जून को होगी। इसमें 374 कैडेट पास आउट होंगे। इनमें सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी शामिल रहेंगे। सेना प्रमुख मनोज पांडे परेड की सलामी लेंगे। परेड को देखने सेना के तमाम अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य लोग व कैडेट्स के परिजन दून पहुंचेंगे। जिसके लिए रिहर्सल शुरू हो गई है। इस बार परेड में खास बात ये है कि  सलामी में दौरान घोड़ा बग्घी रस्म को खत्म किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि  ब्रिटिश काल के समय से ही सलामी के लिए आने वाले मेहमान (मुख्य अतिथि) को बग्घी में लाए जाने की प्रथा चल रही है। पीओपी में शामिल जीसी घोड़ा बग्घी में सवार मेहमान को सलामी देते हैं। लेकिन अब बदलते जमाने और आधुनिकता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने अपना फैसला बदल दिया है। अब घोड़ा बग्घी की जगह अतिथि सरकारी गाड़ी का उपयोग करेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top