Connect with us

देहरादूनः पांच हजार रुपए है अगर आपका बिजली बिल तो कट जाएगा कनेक्शन…

उत्तराखंड

देहरादूनः पांच हजार रुपए है अगर आपका बिजली बिल तो कट जाएगा कनेक्शन…

मार्च का लास्ट चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बिजली बिल 5 हजार रुपये या इससे ज्यादा बकाया है और अभी आप यह सोच रहे हैं कि बाद में जमा करा देंगे तो सावधान हो जाइये। क्योंकि  आपका कनेक्शन कट सकता है। बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने में महज तीन दिन का समय बचा है। विभाग राजस्व वसूली के लिए लिस्ट पर कार्रवाई कर रहा है। बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने के लिए लिस्ट बनाई गई है। यह मुहिम चल रही है और रोजाना कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ऐसे में जो भी उपभोक्ता 5 हजार या इससे ज्यादा बिजली का बकाया बिल लेकर बाद में जमा कराने की सोच रहे हैं तो उनके लिए परेशानी आ सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने में महज तीन दिन का समय बचा है और ऊर्जा निगम अभी लक्ष्य के सापेक्ष नौ सौ करोड़ रुपये राजस्व ही वसूल पाया है। शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मार्च अंत तक राजस्व लक्ष्य 1300 करोड़ के सापेक्ष अभी तक लगभग 900 करोड़ प्राप्त किए जा चुके हैं। साथ ही शेष धनराशि वसूलने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों की ओर से सभी खंडों में कैंप लगाकर वसूली अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन की समीक्षा में सीएम धामी ने शेष योजनाएं समयसीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

बताया जा रहा है क निगम की ओर से कैंप लगाकर और अवकाश के दिन भी बिल जमा किए जा रहे हैं। पांच हजार से अधिक बकाया धनराशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से भी सूचित कर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकारी अवकाश के दिनों में भी सभी कैश कलेक्शन काउंटर व कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं। छुट्टी के दिन भी आप बिल जमा कर परेशानी से बच सकते है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top