Connect with us

देहरादून: जंगलों को किया गंदा तो सख्त कार्रवाई, एकत्र किया गया 8 कुंटल प्लास्टिक कूडा…

उत्तराखंड

देहरादून: जंगलों को किया गंदा तो सख्त कार्रवाई, एकत्र किया गया 8 कुंटल प्लास्टिक कूडा…

डोईवाला। देहरादून वन प्रभाग अंतर्गत थानों रेंज के विभिन्न जगहों पर वन स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में सड़कों के दोनों ओर कूड़ा कचरा एकत्रित कर उसको एक सुरक्षित स्थान में निस्तारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

वनक्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों को यदि गंदा करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। नत्थीलाल डोभाल द्वारा बताया गया कि सडक‌ के दोनों तरफ से लगभग 8.00 कुंटल प्लास्टिक कूडा एकत्र किया गया। इस‌ तरह का अभियान बार‌ बार‌ चलाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि…

सफाई अभियान में उप वन क्षेत्राधिकारी जी०एस०रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी, सतीश पोखरियाल, अनूप कंडारी, इंदर सिंह, अशोक कुमार, शिव प्रसाद भट्ट, देवेंद्र रावत, सुनील कुमार भट्ट, राकेश कंडवाल, भरत पवार, राजन पुंडीर, माधव पवार, नीरज कुमार, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, रघुवीर सोलंकी, विकास घिल्डियाल, बृजमोहन,अमित चौहान, शांति रयाल, सुशीला, प्रियंका देवी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top